{"_id":"627029a60ae9ff5d495e99cd","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp694597337","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिनशेड पर बिजली का तार गिरने से किसान की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिनशेड पर बिजली का तार गिरने से किसान की मौत, तीन झुलसे
विज्ञापन
फाइल फोटो लाल बहादुर। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
जसोदा (कन्नौज)। क्षेत्र के जेवा गांव में सोमवार सुबह लगभग आठ बजे बिजली का तार टूट कर टिनशेड पर गिर गया, चपेट में आए किसान की मौत हो गई। किसान को बचाने में घर के तीन सदस्य भी झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
जेवा निवासी लालबहादुर (40) सोमवार की सुबह घर में रखे टिनशेड के नीचे टहल रहे थे, तभी अचानक ऊपर से निकला बिजली का तार टूट कर गिर गया। इस बीच शेड में लगे लोहे के पाइप को लाल बहादुर ने पकड़ लिया। पाइप पकड़ते ही लाल बहादुर करंट की चपेट में आ गए और चील्लाने लगे। आवाज सुनकर पिता भैयालाल, भाई रजनीश व पत्नी दमयंती आए। लाल बहादुर को छुड़ाने में तीनों करंट की चपेट में आ गए। अचानक चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने लाठी डंडों से बिजली के तार को किसी तरह से टिनशेड से बाहर उतारा। इसके बाद बिजली विभाग को फोन करके लाइन कटवाई गई। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने लाल बहादुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता, भाई व पत्नी का इलाज चल रहा है।
करंट से बचने के सुझाव
गीले हाथों से कभी भी कूलर, स्विच न छुएं। नंगे पैर भी किसी उपकरण को इस्तेमाल न करें। पैर में जूते-चप्पल होने से भी करंट के बड़े झटके से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना कि पैर में जूते-चप्पल होने से फेस करंट अर्थ नहीं पाता। इससे झटका कम लगता है।
विज्ञापन
करंट लगने पर क्या करें
अगर किसी को करंट लगे तो उन्हें सीधे छूने की गलती न करें। लकड़ी या रबड़ की किसी चीज से उन्हें अलग करें। बिजली के झटके से बेहद गंभीर बर्न्स होते हैं, जिसका सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है। शरीर का जो हिस्सा बिजली के सीधे संपर्क में आता है, उसके बेकार होने की आशंका बहुत ज्यादा होती है।
तुरंत बचाव के लिए ऐसे करें उपाय
करंट लगने पर पीड़ित के प्रभावित अंग पर साफ पट्टी लपेटें, मगर उसे कुछ खाने को न दें।