{"_id":"61eeeb557aa38e3dcc28b819","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp677104084","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने कार में मारी टक्कर, चार प्रशिक्षु सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने कार में मारी टक्कर, चार प्रशिक्षु सिपाही घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख रोड पर खड़े डंपर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चार प्रशिक्षु सिपाही घायल हो गए। उनको सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी अभिषेक पाल (26), विशाल राजपूत (25), अनुराग यादव (24) व पंकज राजपूत इटावा में पुलिस की ट्रेनिंग कर रहे हैं।
सोमवार को वे कार से इटावा जा रहे थे। सौरिख रोड पर पहुंचे, तभी पहले से ही खड़े डंपर में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों सिपाही चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया और घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)