{"_id":"61eee9ff350559597a2628db","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6770974141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों में नुकसान, सदमे से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों में नुकसान, सदमे से किसान की मौत
विज्ञापन
किसान
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में पाला और बेमौसम की बारिश से आलू और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। तालग्राम के बेहटा में रविवार रात आलू की नष्ट फसल देखकर एक किसान की सदमे से मौत हो गई।
तालग्राम क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी मुन्नालाल शाक्य (47) एक पैर से दिव्यांग थे। इसके बावजूद वे अपनी पैतृक तीन बीघा जमीन पर खेती करते थे। उन्होंने इस बार तीन बीघा जमीन में आलू की फसल बोई थी। वह पूरी नष्ट हो गई। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर मुन्नालाल खेत में पहुंचे तो उन्हें खराब फसल देखकर सदमा लग गया। रविवार रात झोपड़ी में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि छह माह पहले पत्नी सुनीता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण अपने चार बच्चे सचिन, विनोद, योगेश, अभिषेक के साथ झोपड़ी में रहते थे। आवास पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद लाभ नहीं मिला था। बड़े बेटे सचिन ने बताया कि पिता फसलों में हुए नुकसान को लेकर चिंता जता रहे थे। इसी के चलते सदमा लगा गया और उनकी मौत हो गई।