{"_id":"61f58183209f890df9395ac0","slug":"accidant-kannauj-news-knp677820143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने चार लोगों को टक्कर मारी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने चार लोगों को टक्कर मारी, एक की मौत
विज्ञापन
accidant
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानीमऊ। क्षेत्रीय पुलिस चौकी के सामने जीटी रोड पर सड़क के किनारे खड़े चार लोगों को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक रेलवे ट्रैक पर जाकर फंस गया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले का पैर आधा घंटे तक ट्रक के पहिये के नीचे दबा रहा था। पुलिस ने तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद पुलिस हिरासत से भाग रहे ट्रक चालक को भीड़ ने दौड़ाकर पीटा। उसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
मानीमऊ पुलिस चौकी के सामने जीटी रोड पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रहीं यासीनपुर निवासी रामनरेश शर्म की बेटी मोनी उर्फ जूली (30) और उगापूर्वा निवासी सुनील (42), राधेश्याम (40), राम नरेश बाथम (41) को टक्कर मार दी। इस दौरान रामनरेश ट्रक के पहिये में फंसकर घिसटता चला गया। ट्रक के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर फंसने के बाद रामनरेश का पैर पहिये के नीचे आधा घंटे तक दबा रहा। हादसे की सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। क्रेन बुलाकर ट्रक को उठवाकर पहिये के नीचे दबे रामनरेश को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां रामनरेश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
जब तक परिजन उसे कानपुर ले जाते रामनरेश की मौत हो गई। इधर, ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर चौकी के एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान किसी तरह दरवाजा खोलकर चालक भागने लगा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने चालक को भागता देखकर उसकी दौड़ाकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे फिर उसे पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक घायलों व मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।