फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accidant

पोल से गिर कर संविदा लाइनमैन की मौत

Thu, 22 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
accidant
कन्नौज। नसरापुर में पोल पर चढ़कर लाइन की खराबी दूर कर रहा संविदा लाइनमैन नीचे गिर गया। हैलट (कानपुर) में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली इलाके के ऐमा ककलापुर निवासी हृदयेश पाल(41) बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन थे। इन दिनों वह मानपुर उपकेंद्र पर काम करते थे। गुरुवार को नसरापुर गांव के अंदर एलटी लाइन में खराबी को पोल पर चढ़कर ठीक कर रहे थे।
सहायक लाइनमैन दिनेश पाल पोल के नीचे खड़े थे। खराबी दूर करते समय पोल से पैर फिसल गया। इससे वह सीसी मार्ग पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से कान से खून निकलने लगा। जानकारी पर अन्य लाइनमैन समेत बिजली विभाग के अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन

कर्मचारी निजी अस्पताल ले गए। खून निकलना बंद न होने पर जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर (हैलट) अस्पताल में तीन बजे तक उपचार दिया गया। इसके बाद मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed