{"_id":"5f0b50a18ebc3e637b03e187","slug":"accidant-kannauj-news-knp5708364116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से किशोर की मौत
विज्ञापन
शव को देख बेसुध हुई मां।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। सर्वा गांव में रविवार को धान की रोपाई कर घर लौटते समय किशोर की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव के पुष्पपाल सिंह का बेटा देवजीत (14) खेतों पर धान की रोपाई करने गया था। लौटते समय गांव के मोड़ पर सौरिख की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गिर पड़ा और कार का पिछला पहिया किशोर के ऊपर से निकल गया। ग्रामीणों ने भाग रहे कार चालक को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
इसके साथ ही आनन-फानन में किशोर को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाई व दो बहनों में देवजीत सबसे छोटा था। वह गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। पिता खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। किशोर के शव को देख मां सीता देवी बेसुध हो गई।