{"_id":"5e404e6c8ebc3ee5f10890f2","slug":"ab-mahila-sipaahiyon-par-bhee-hogee-beet-kee-jimmedaaree-kannauj-news-knp5436033169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महिला सिपाहियों पर भी होगी बीट की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महिला सिपाहियों पर भी होगी बीट की जिम्मेदारी
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में काम करती महिला सिपाही।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अब महिला सिपाहियों पर भी बीट की जिम्मेदारी होगी। जिले में करीब 250 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती है। थानों में महिला सब इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तैनात हैं। इनके पास खास जिम्मेदारी नहीं है। अधिकांश महिला सिपाही थानों में पहरेदारी, हेल्प डेस्क और पीड़िताओं के मेडिकल कराने तक ही सीमित हैं। पुलिस कप्तान अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अब महिला पुलिस को जिम्मेदारी देने की तैयारी की है। इनकी ड्यूटी पीआरवी में लगाने के साथ ही गश्त और बीट की जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए हैं।
तिर्वा कोतवाली में बीट व्यवस्था के तहत सिपाही क्षेत्रों में कानून व्यवस्था नियंत्रण के लिए गश्त कर रहे हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने तिर्वा कोतवाली में चार महिला पुलिसकर्मियों को बीट की जिम्मेदारी देने के आदेश दिए हैं। इससे अब यह महिला सिपाही पुरुष सिपाहियों की तरह हाथ में झोला लेकर गांव-गांव गश्त कर अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाएंगी। इन्हें आधुनिक असलहा से लेकर बाइक या स्कूटी भी महकमे की तरफ मुहैया कराई जाएगी।
एसपी ने बताया कि आठ महिला सिपाहियों को प्रशिक्षित कर 112 पीआरवी में तैनात किया जा चुका है। अब तिर्वा कोतवाली में महिला सिपाहियों को बीट और गश्त की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।