{"_id":"5ee3ca708ebc3e432a62af47","slug":"aath-aur-mile-korona-pojitiv-kannauj-news-knp565216567","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
विनोद दीक्षित चिकित्सालय में बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिले में कोरोना मरीजों संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को आठ और लोग संक्रमित पाए गए। इसमें तीन एक ही परिवार के हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 132 पहुंच गई है। इसमें 81 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं और 51 ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 104 प्रवासी हैं और 28 लोग प्रवासियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। नए संक्रमित मिलने से पांच नए हाटस्पाट बन गए हैं।
शुक्रवार को संक्रमित निकली उमर्दा ब्लॉक के सरसौलपुर्वा कुढ़िना गांव की 35 वर्षीय महिला दिल्ली से लौटी थी। 10 जून को उसका सैंपल लिया गया था। इसी ब्लॉक के सिमरिया गांव में एक ही परिवार से 49 वर्षीय अधेड़ के अलावा 40 और एक 20 वर्षीय संक्रमित मिली हैं। तीनों लोग दिल्ली से लौटे थे। कन्नौज ब्लाक क्षेत्र के गांव तहसीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक भी दिल्ली से लौटा था। शहर के निकट के गांव रंगीयनपुर्वा में पॉजिटिव निकला 20 वर्षीय युवक गुरुग्राम हरियाणा से लौटा था। सैंपल लेकर जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया था।
करनपुर का 32 वर्षीय युवक भी 20 दिन पहले गुरुग्राम से लौटा था। तबियत बिगड़ने पर उसका जिला अस्पताल में सैंपल लिया गया। छिबरामऊ के अतरौली गांव का 60 वर्षीय वृद्ध गुजरात के सूरत से लौटा था। नोडल अधिकारी डा. केसी राय ने बताया कि संक्रमित मिले सिमरिया के दंपति को मेडिकल कालेज के कोविड-19 अस्पताल और अन्य को कोविड-19 अस्पताल कनपटियापुर में भर्ती कराया गया है।