फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aarogy mele mein 3,993 mareejon ko mila ilaaj

आरोग्य मेले में 3,993 मरीजों को मिला इलाज

Mon, 10 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
aarogy mele mein 3,993 mareejon ko mila ilaaj
शहर के कुतलूपुर मोहल्ले की पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में मरीज देखते डॉ. पवन श्रीवास्तव। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का जिले में 31 पीएचसी व तीन नगर स्वस्थ्य केंद्रों पर आयोजन हुआ। 3993 मरीजों का चेकअप कर दवाइयंा दी गईं। मेले में 517 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुतलूपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानीमऊ का निरीक्षण कर चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए। यहां 45 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

मेले में टीकाकरण, गोल्डन कार्ड, सघन मिशन इंद्रधनुष, टीबी आदि गंभीर बीमारियों से बचाव के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर चंद्रा समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed