फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aandhee-baarish se makka va aam kee phasal ko nukasaan

आंधी-बारिश से मक्का व आम की फसल को नुकसान

Mon, 11 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
aandhee-baarish se makka va aam kee phasal ko nukasaan
आंधी से सीएमओ कार्यालय के पास सौर ऊर्जा का टूटा पड़ा पोल और प्लेट। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रविवार शाम आंधी और बारिश से मक्का की फसल पलट गई। छोटे-छोटे आम टूटकर गिर पड़े। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 50 से अधिक बिजली पोल टूटने से सात फीडर रात भर बंद रहे। सुबह 10 बजे के बाद विद्युत सप्लाई शुरू होने के बाद पानी की किल्लत दूर हुई। कृषि विभाग ने फसलों में नुकसान के आकलन को टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। मक्का में 10 फीसदी नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार शाम आंधी के कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। बिजली भी चमकी। बारिश के दौरान हवा 30 किमी से अधिक रफ्तार से चली। कन्नौज के मकरंदनगर, कुतलूपुर, गुरसहायगंज, तिर्वा, हसेरन, छिबरामऊ क्षेत्र में 50 से अधिक विद्युत पोल व पेड़ टूट गए। रास्ते में पेड़ गिरने से रविवार को आवागमन बाधित रहा। सोमवार दोपहर बाद रास्ते से पेड़ हटाए गए। तब आवागमन शुरू हुआ। आंधी और बारिश से मक्का की फसल पलट गई। वहीं गेहूं की कटाई के बाद मड़ाई को लगे गेहूं के बंडल और भूसा उड़ गया। टमाटर, बैगन, तरबूज और आम की फसल को नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह ने बताया कि तेज आंधी व बारिश से तिर्वा व छिबरामऊ क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ है। सर्वे के लिए टीमों को लगाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान का सही पता चल सकेगा। वहीं, कृषि विभाग ने मक्का की फसल में 10 फीसदी नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

इन फीडरों की गुल रही बिजली
आंधी व बारिश से जिले में जगह-जगह पेड़ व बिजली के पोल टूट गए। गुगरापुर, जसोदा, अटारा, सुर्सी, जनखत, खैरनगर, जसपुरापुर फीडर रात भर बंद रहे। इससे लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। सुबह लाइनमैन अपने-अपने क्षेत्रों में पोल व तारों को ठीक करने निकल पड़े। सुबह 10 बजे के बाद फीडर चालू किए जा सके। इससे सुबह के समय पानी की किल्लत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed