फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aandhee, baarish aur olaavrshti se tabaahee, chhah kee maut, chhah ghaayal

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, छह की मौत, छह घायल

Sat, 30 May 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
aandhee, baarish aur olaavrshti se tabaahee, chhah kee maut, chhah ghaayal
ठठिया क्षेत्र में तूफान से गिरी गैस गोदाम की बाउंड्री के नीचे दबे गैस सिलिंडर - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले मौसम ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे से जिले में तबाही मचाई। सबसे ज्यादा नुकसान तिर्वा के ठठिया इलाके में हुआ। बारिश और ओलों के बीच 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी से कई जगह बाउंड्री, दीवार ढह गईं। मकान क्षतिग्रस्त हो गए। टिन शेड उड़ गए। गैस एजेंसी के दो लोडर और एक गांव में ट्रैक्टर पलट गया। तिजलापुर गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबने से बालक की मौत हो गई। चार की मौत दीवार और बाउंड्री गिरने से हुई। एक की मौत ओलों की चपेट में आने से हुई। ओलों से छह लोग घायल भी हुए। गैस एजेंसी की बाउंड्री गिरने से कई सिलिंडर और बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक राइस मिल की बाउंड्री भी गिरी है। टिन शेड करीब 500 मीटर दूर गिरा। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। मक्का की फसल गिर गई। खेतों में पानी भर गया। कई जगह पोल और पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। 25 से ज्यादा गांवों में नुकसान की बात सामने आई है। एसडीएम तिर्वा तहसील टीम को नुकसान के आकलन में लगाया गया है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव शुक्रवार देर रात से देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ रात और फिर तड़के बारिश हुई। यह सुबह भी रुक-रुककर जारी रही। सुबह से छाए बादल दोपहर करीब तीन बजे तेज हवाओं के साथ जमकर बरसे। कई जगह ओले भी गिरे। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति तिर्वा के ठठिया इलाके में रही। तेज बारिश और ओले के साथ आए तूफान ने खूब तबाही मचाई। सुर्सी रोड पर छतरपुर गांव के निकट यदुवंशी इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी की बाउंड्री ढह गई।
विज्ञापन

मलबे में दबने से सेल्समैन विद्या सागर (45) निवासी काकेपुरवा गुरसहायगंज, सत्येंद्र (40) निवासी भूलभुलइयापुर भुन्ना और राम आसरे (50) निवासी मायानगर गुरसहायगंज घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां विद्या सागर को मृत घोषित कर दिया गया। सत्येंद्र को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। यहां मौत हो गई। गैस गोदाम के बाहर खड़े दो लोडर पलट गए। इनके नीचे दबने से तीन बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। गैस गोदाम का टिन शेड करीब 500 मीटर दूर जाकर गिरा। हादसे की जानकारी पर तिर्वा एसडीएम जयकरन और ठठिया इंस्पेक्टर विजय बहादुर वर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ठठिया के सुरसा गांव में दीवार गिरने से 35 वर्षीय दिनेश पुत्र फतेहचंद्र और रमईपुरवा निवासी नीलू (19) पुत्र विश्राम की मौत हो गई। भिखनीपुरवा गांव में 65 वर्षीय रामआसरे ओलों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी मेडिकल कालेज में मौत हो गई। तिजलापुर गांव में ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे दबने से अभिषेक (9) पुत्र चंदन कठेरिया की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के वक्त अभिषेक ट्रैक्टर पर बैठा था। सुर्सी निवासी अनिल (30), सरदार (35) निवासी कन्हईपुरवा, नीरज (40) पत्नी संतराम निवासी कन्हईपुरवा, लक्ष्मी (10) पुत्री रतीराम निवासी चंदौली और दो अन्य लोग ओलों से घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

ठठिया में एक राइस मिल का टिन शेड और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। यहां भी टिन शेड उड़कर कई मीटर दूर गिरा। कई लोगों के मकान की दीवारें और छज्जे गिर गए। कच्चे मकानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। मकानों के तिरपाल और छप्पर भी उड़ गया। कई लोग आंधी में गिरकर तो कई सिर पर ओला गिरने से चुटहिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed