{"_id":"5eed07b58ebc3e42b24008b8","slug":"aam-todane-pr-pita-kannauj-news-knp5664775121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम तोड़ने पर मां और बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम तोड़ने पर मां और बेटी को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। कटिघरा गांव में आम तोड़ने के विवाद में गांव के लोगों ने मां और बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने शांतिभंग में मामला निपटा दिया। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
कटिघरा गांव निवासी ऊषा देवी पत्नी रामचंद्र ने बताया कि 15 जून को गांव के राजू दुबे, किशोर दुबे पुत्रगण नाथूलाल एवं आलोक दुबे, छोटू दुबे पुत्र राजू दुबे के साथ पेड़ से आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। ऊषा का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। बचाने आठ बेटी आकांक्षा को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया था। उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर खानापूरी कर दी। इसके बाद महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक हमलावर को पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। धमकी देने की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, ऊषा देवी ने बताया कि पति के पास करीब 25 बीघा जमीन है। उनकी छह बेटियां है जिसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार के लोग जमीन को हड़पना चाहते हैं। इसी वजह से आए दिन परेशान करते हैं।