फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aag

बेबस अग्निशमन विभाग, 124 की जरूरत सिर्फ 50 फायरकर्मी

Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
aag
aag - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। इससे अग्निशमन विभाग की परेशानी बढ़ गई हैं। विभाग संसाधनों और कर्मचारियों की कमी के चलते सही तरह से सेवाएं नहीं दे रहा है। अधिकांश जगहों पर आग लगने पर दमकल टीम देर से पहुंचती है।
विज्ञापन

बीते साल जिले में 85 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं थीं। इस बार शुरू हुए गर्मी के मौसम में अब तक सात स्थानों पर आग लग चुकी है। मौजूदा समय में अग्निशमन विभाग के पास सात फायर टेंडर है। एक हाईप्रेशर टेंडर और एक बाइक है। जबकि करीब 10 फायर टेंडरों की जरूरत जिले को है। वहीं स्वीकृत 124 फायर कर्मियों के सापेक्ष महज 50 फायरकर्मियों की ही तैनाती है। सबसे बड़ा रोना चालकों का है। सात चालकों में सिर्फ पांच चालक है। जिले में अगर कहीं आग लगने की बड़ी घटना होती है तो एक साथ सभी फायर टेंडर का पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

आग लगने पर टेंडरों में पानी भरने के लिए पहले शहर में आठ स्थानों पर हाईड्रेंट थे। जो कि धीरे-धीरे बंद हो गए। आग लगने पर अग्निशमन विभाग कोल्ड स्टोरेज या फिर इत्र कारखानों से पानी भरते है। सीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों और स्टाफ के जरिए आग लगने की घटनाओं पर काम किया जा रहा है। चालकों की तैनाती के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज। जिला मुख्यालय पर इत्र, अगरबत्ती के अधिकांश कारखाने हैं। इनमें भट्टियां जलने और अगरबत्ती कारखानों में कच्चे माल की पिसाई के चलते आग लगने का खतरा रहता है। जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर टिड़ियापुर गांव में सदर तहसील का फायर स्टेशन है। शहर में आग लगने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंचने पर करीब 20 से 30 मिनट का समय लगता है।
कन्नौज। सदर तहसील के फायर स्टेशन पर तीन फायर बड़े टेंडर और एक हाईप्रेशर टेंडर है। जबकि तिर्वा और छिबरामऊ तहसील के फायर स्टेशन के पास सिर्फ दो-दो टेंडर है। जबकि जिले की यह दोनों तहसीलें बड़ी है और ग्रामीण क्षेत्र बाहुल्य हैं। अगर आग लगने की बड़ी घटना होती है तो तत्काल सदर तहसील के फायर स्टेशन से दमकल टीम रवाना की जाती है। वहीं सदर तहसील और तिर्वा फायर स्टेशन बेहद नजदीक भी है।

कन्नौज। इंदरगढ़ थाना के पूराराय रामपुर निवासी मोहम्मद आलम के घर में 14 मार्च को आग लग गई थी। पड़ोसियों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया था। मोहम्मद आलम ने बताया कि सूचना के बाद भी मौके पर दमकल टीम नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर नहीं आई। आग से उसका हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed