{"_id":"68c46ebf75e5a10cf103924c","slug":"a-young-man-was-caught-making-fireworks-from-a-house-built-in-the-fields-kannauj-news-c-214-1-knj1005-137213-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खेतों में बने मकान से आतिशबाजी बनाते युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खेतों में बने मकान से आतिशबाजी बनाते युवक को पकड़ा
विज्ञापन
छिबरामऊ। खेत में बने मकान पर शुक्रवार को पुलिस व दमकल टीम ने छापा मारकर आतिशबाजी बना रहे युवक को पकड़ लिया। मौके से 50 किलोग्राम से अधिक मिक्स पाउडर व बारूद बरामद किया है।
बहवलपुर चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह, कस्बे इंचार्ज मनुज चौधरी ने दमकल विभाग के एफएसएसओ प्रियांशु अवस्थी ने सौरिख रोड से कल्यानपुर जाने वाले मार्ग स्थित खेतों में बने एक मकान में छापा मारा। यहां आतिशबाजी का निर्माण कर रहे संतोष सक्सेना निवासी बहवलपुर को गिरफ्तार कर लिया। दीपावली पर बिक्री के लिए तैयार किए जा रहे अनार, आतिशबाजी, मिक्स पाउडर व बारूद को टीम ने जब्त कर लिया।
कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि युवक के पास आतिशबाजी बनाने और स्टॉक करने का लाइसेंस नहीं था। बिना अनुमति के अवैध रूप से आतिशबाजी का निर्माण कर बिक्री के लिए स्टॉक कर रहा था। युवक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शासन के निर्देश पर अवैध रूप से काम करने वाले आतिशबाजों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।