{"_id":"68a61322d52afe289306e6d9","slug":"a-young-man-troubled-by-a-moneylender-attempted-suicide-kannauj-news-c-214-1-knj1006-136089-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सूदखोर से परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सूदखोर से परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
कन्नौज। सूदखोर से परेशान युवक ने बुधवार को फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की पर लोगों ने उसे बचा लिया। परिजनों ने आरोपी सूदखोर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के मोहल्ला आचार्यान टीला निवासी नियाज वारिस ने बताया कि पुत्र सकलैन सब्जी मंडी में रेडीमेड की दुकान चलाता है। पड़ोस में ही रहने वाला मोहम्मद कैफ ऑनलाइन कैफे की दुकान चलाता है। कैफ साथियों के साथ मिलकर ब्याज पर रुपया देकर लोगों से सूद वसूलने का काम भी करता है। सकलैन ने कैफ से एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके लिए उसने सकलैन से कई ब्लैंक चेक एवं स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा कर ले लिए थे। दबाव बनाकर उसने सकलैन से पांच लाख रुपये वसूल लिए। उसने अपनी दुकान का सामान एवं पत्नी के जेवर भी बेच दिए। बाद में उसने जान देने की कोशिश की। तब परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
परिजनों ने कैफ से बात की तब उसने 14 लाख रुपये शेष देने की बात कही। सूचना कोतवाली पुलिस में दी गई पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।