{"_id":"67fab17e805ef489f805edd2","slug":"a-young-man-returning-after-eating-a-bhandaar-was-hit-by-a-dcm-and-died-kannauj-news-c-214-1-knj1007-128516-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भंडारा खाकर वापस जा रहे युवक को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भंडारा खाकर वापस जा रहे युवक को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। बाबा अंगिया प्राचीन हनुमान मंदिर से शनिवार को भंडारा खाकर जा रहे युवक की बाइक में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमं वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।परिजन उसे 100शैय्या अस्पताल लेकर गए वहा उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।।
ग्राम कल्याणपुर निवासी रंजीत उम्र 25 वर्ष अपने गांव से भंडारा खाने के लिए बाइक से गया था।वापस आते समय बहबल पुर चौकी के पास पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। रंजीत की शादी तीन साल पहले कन्नौज के गांव भड़ियापुरवा से हुई थी।दो साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। रंजीत तीन भाई है अजीत विवेक।वह दीपू टेंट हाउस में मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने डीसीएम को पकड़ लिया था।