{"_id":"67cc8d9cb13415ed6c088d2b","slug":"a-young-girl-who-went-to-dig-soil-died-when-a-mound-collapsed-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-126723-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला धंसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला धंसने से मौत
विज्ञापन
कन्नौज। होली पर घर में लिपाई पुताई के लिए शनिवार को मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला धंसने से दबने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
सदर कोतवाली के गांव चौराचांदपुर निवासी रामरतन मजदूरी व खेती करके परिवार का भरण पोषण करते है। चौराचांदपुर गांव काली नदी के पास बसा हुआ है। 14 वर्ष की बेटी प्रियंका टीले पर सहोलियों के साथ मिट्टी लेने के लिए गई थी। प्रियंका टीले के नीचे बैठकर मिट्टी खोद रही रही थी। तभी अचानक टीला धंस गया और प्रियंका मिट्टी के नीचे दब गई। सहेलियों ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और मिट्टी को हटाकर प्रियंका को बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। परिजन किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मां व पिता सहित परिजनाें का बुरा हाल हो गया। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि टीला धंसने से मिट्टी में दबकर किशोरी की मौत हो गई। परिजन की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।