फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A truck hit the jeep, the constable escaped narrowly

Kannauj News: जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सिपाही

Sat, 24 May 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A truck hit the jeep, the constable escaped narrowly
तिर्वा।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। स्कॉर्ट ड्यूटी पर जा रही कोतवाली पुलिस की जीप को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के समय जीप में कोतवाली के सिपाही और एक कार चालक मौजूद थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत रही कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। सिपाही और चालक बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रक को तुरंत कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। हादसा ट्रक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिससे एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे अन्य वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित गति से वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed