{"_id":"67e2fabc148c9d9a99070a96","slug":"a-mutilated-body-was-found-on-the-expressway-kannauj-news-c-214-1-knj1006-127541-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
ठठिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक युवक का शव क्षत-विक्षत पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की पर हो नहीं सकी। तब पुलिस ने मंगलवार को शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है।
थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के पास एक युवक के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया पर शिनाख्त नही हो सकी। शव की शिनाख्त के लिए एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई।