फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A month in the village of Lohia Gusuapur dark, commotion

लोहिया गांव घुसुआपुर में एक माह से अंधेरा, हंगामा

Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
A month in the village of Lohia Gusuapur dark, commotion
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

अमोलर-तालग्राम। विकास खंड तालग्राम के लोहिया ग्राम घुसुआपुर एक माह से बिजली न आने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण सुबह गांव के बाहर निकल आए और बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।  ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लाइन ठीक करने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। इसके साथ ही 48 घंटे में समस्या का समाधान न होने पर डीएम से शिकायत करने की बात कही।

विज्ञापन


तालग्राम  क्षेत्र के घुसुआपुर गांव के डेलीगेट हेतराम की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों नेशनिवार की सुबह एकत्रित होकर टूटे पोल व ट्रांसफार्मर के पास बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने खराब बिजली को शीघ्र ठीक कराने की मांग की। गांव के पूर्व प्रधान ऊदल सिंह, सूरज प्रसाद के अलावा ग्रामीण तुलसीराम, सूबेदार, राजेश अजय कुमार, पंकज, कल्लन, पप्पू, कमलेश, आदेश, बलराम, आत्माराम, मुनीम, जगदीश आदि ने बताया कि एक साल पहले गांव में लोहिया ग्राम के तहत विद्युतीकरण कराया गया था।
विज्ञापन


शुरू में ही घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर विरोध जताया गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे अक्सर बिजली पोलों पर करंट उतरने से हादसे हो रहे हैं। गांव के रामपाल की भैंस कुछ दिन पहले करंट की चपेट में आने से मर गई थी। वहीं गांव में एक पोल पर लगा ट्रांसफार्मर टूटा पड़ा है। एक माह बीत जाने के बाद भी न तो बिजली विभाग ने पोल लगाया और न ही लाइन ठीक की है। जिससे गांव में बिजली संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन 3000 रुपये मांग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 48 घंटे में लाइन शुरू न हुई तो वह डीएम से शिकायत दर्ज कराएंगे। जेई रमेश कुमार मौर्या ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी जांच कर लाइन ठीक कराने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed