फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A man arrested in murder case

हत्या के मामले में एक युवक गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 24 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
A man arrested in murder case

कोतवाली पुलिस ने लाखन तिराहे पर दुर्गा विसर्जन

विज्ञापन
यात्रा के दौरान चली गोली से महेश कुशवाहा की मौत के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ जुलाई महीने में हुए दंगे के दौरान भी मान सिंह अवस्थी नामक युवक को गोली मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

इस बाबत कोतवाल भुल्लन यादव ने बताया कि बवाल के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान अकरम वारसी पुत्र अकील वारसी निवासी लाखन तिराहे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ के दौरान उसने घटना में शामिल होने की बात बताई है।

उधर, इस घटना को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमे में नामजद सपा जिला कोषाध्यक्ष कैश खां, हाजी शरीफ उर्स कमेटी के सदर शमशुल खां, सभासद नफीश हाशमी, अतहर वारसी समेत सभी नौ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अफसरों की मानें तो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। स्वाट टीम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कहा कि इस बार कोई बचने नहीं पाएगा। उधर, दोपहर बाद आईजी आशुतोष पांडेय ने भी कोतवाली पहुंचकर डीएम, एसपी व अन्य अफसरों से वार्ता की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपद्रवी चाहें जो भी हों उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि अमन चैन का माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed