फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A boat capsized while making a video in the flood, a young man died

Kannauj News: बाढ़ में वीडियो बनाते समय पलटी नाव, युवक की मौत

Sun, 24 Aug 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A boat capsized while making a video in the flood, a young man died
कन्नौज। हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र का गांव जरेरा बाढ़ से घिर गया। बाढ़ के पानी में रविवार को वीडियो बनाते समय अचानक नाव पलट गई। हादसे में नाव पर सवार नौ युवक बाढ़ के पानी में गिर गए। इसमें डूबने से एक युवक की मौत हो गई जबकि आठ युवक बाहर निकल आए। युवक की बहन ने साथी युवकों पर पानी में धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गंगा में आई बाढ़ से कटरी क्षेत्र के गांव जरेरा में पानी भरा है। चपरतला निवासी संतोष कुमार छोटी नाव से खेत से मेहंदी के फूल तोड़कर नाव बांधकर घर चले गए। दोपहर 12 बजे जरेरा निवासी सत्यम राजपूत (18) गांव के रहने वाले मोनू, पिंकू, अमन, सर्वेश, राजीव, विवेक, अंकित बउआ के साथ गांव किनारे गया था।
विज्ञापन

मोनू और पिंकू ने बताया कि गांव किनारे बंधी छोटी नाव को खोलकर वे सभी नौका विहार करने लगे। इस दौरान कुछ साथी वीडियो बना रहे थे तो कुछ सेल्फी ले रहे थे। नाव फूटी थी, जिससे पानी भरता रहा। उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और गहरे पानी में पलट गई। नाव पर सवार सत्यम तैरना नहीं जानता था और अन्य लोग तैरना जानते थे। इस कारण सत्यम पानी में डूब गया।
साथियों ने किसी तरह सत्यम को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और सत्यम को कन्नौज के जिला अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सत्यम चार भाई-बहनों में तीसरे पर था। बहन संध्या ने सत्यम के साथियों पर पानी में धक्का देने का आरोप लगाया है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से प्राप्त सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed