फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   96.82% voters cast their votes in MLC elections

96.82 फीसदी मतदाताओं ने डाले एमएलसी चुनाव में वोट

Sat, 09 Apr 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
96.82% voters cast their votes in MLC elections
कन्नौज। फर्रुखाबाद-इटावा एमएलसी स्थानीय प्राधिकारी सीट के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। जिले में 96.82 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चला। इस दौरान भाजपा और सपा के समर्थक और पदाधिकारी बूथ से कुछ दूर पर डटे रहे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि जिले के 1351 मतदाताओं में से 1308 ने वोट डाले। ब्लॉक सदर कन्नौज मतदान बूथ पर मंत्री असीम अरुण, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, सांसद सुब्रत पाठक और नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री समेत कई पंचायत प्रतिनिधियों ने वोट डाले। बूथ के निकट ही भाजपा और सपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक डटे रहे। उनके बस्ते भी लगे थे। निर्दलीय प्रत्याशी का बस्ता नजर नहीं आया। तीनों उम्मीदवार फर्रुखाबाद जिले के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मतदान में अव्वल रहीं महिलाएं
एमएलसी चुनाव में मतदान करने में महिला जनप्रतिनिधि अव्वल रहीं। जहां महिलाओं ने 97.20 फीसदी वोट डाले तो पुरुषों का प्रतिशत 96.50 रहा। ब्लॉक छिबरामऊ, तालग्राम का तेराजाकेट, नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज, ब्लॉक सौरिख का खड़िनी, हसेरन, गुगरापुर व ब्लॉक जलालाबाद के बूथों पर 100 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। दूसरी ओर पुरुषों ने केवल दो बूथों पर ब्लॉक सौरिख और गुगरापुर में 100 फीसदी वोट डाले। गुगरापुर और सौरिख ही ऐसे दो बूथ हैं, जहां 100 फीसदी महिला व पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों का मतदान प्रतिशत
बूथ वोट प्रतिशत
ब्लॉक छिबरामऊ 97.89
ब्लॉक तालग्राम 98.40
नगर पालिका गुरसहायगंज 97.62
ब्लॉक सौरिख 100.00
ब्लॉक हसेरन 98.96
ब्लॉक जलालाबाद 97.67
ब्लॉक उमर्दा 92.96
जूनियर हाईस्कूल ठठिया 90.83
ब्लॉक कन्नौज 95.28
ब्लॉक गुगरापुर 100.00
कुल पड़े वोट 96.82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed