{"_id":"5952a4ee4f1c1b0b478b4881","slug":"81498588398-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, फुंके उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, फुंके उपकरण
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम (कन्नौज)। बिजली विभाग की लापरवाही उपभोक्ताओं को महंगी पड़ रही है। कई दिनों बाद मंगलवार को ताहपुर में ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू होते ही घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ पड़ा। करीब 50 घरों में लगे बिजली उपकरण फुंक गए। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
ताहपुर गांव के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में कई दिन से फुंके ट्रांसफार्मर को मंगलवार को बदला गया था। बिजली आपूर्ति शुरू होते ही घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। इसमें संतोष कुमार कटियार, रिंकू पटेल, पंचमलाल, अशोक कुमार, प्रेमचंद्र समेत आदि के घरों में लगे कूलर, पंखा, फ्रिज, टीवी, स्टेबलाइजर फुंक गए। ग्रामीणों ने फोन कर उपकेंद्र से लाइन बंद कराई। इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर से तेज आवाज निकल रही है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं ट्रांसफार्मर फट न जाए।
तालग्राम के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर को चेक कराया जा रहा है। खराबी को दुरुस्त कराया जाएगा। ट्रांसफार्मर से 11 हजार का करंट कैसे दौड़ा, इसकी जांच होगी।
विज्ञापन
- छह दिन बाद बिजली विभाग ने बदला था ट्रांसफार्मर
- ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलकर दूसरा लगाने की मांग की