{"_id":"5eed06578ebc3e42dc3a3c44","slug":"800-prvasi-yojanao-se-vanchit-kannauj-news-knp5664719118","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 प्रवासी अभी भी सरकारी योजनाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 प्रवासी अभी भी सरकारी योजनाओं से वंचित
विज्ञापन
तहसील में लेखपालों के साथ बैठक करते एसडीएम गौरव शुक्ला।
- फोटो : CHIBRAMAU
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। लॉकडाउन में तहसील क्षेत्र में आए 800 प्रवासी अभी भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ऐसा उनके फार्मों में त्रुटियों की वजह से हुआ है। एसडीएम ने राजस्वकर्मी की बैठक लेकर दो दिन में कमियों में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांवों में 4200 प्रवासी लौटे हैं। रोजगार छूटने के कारण बेरोजगार हुए इन प्रवासियों की मदद को सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। प्रवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूची तैयार करवाई गई थी। अभी तक 3400 श्रमिकों का सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाया जा चुका है।
बैंक खातों से आधार कार्ड न मिलने और अन्य त्रुटियों के कारण 800 प्रवासी लाभ से वंचित रह गए हैं। लेखपालों को त्रुटियां दूर करने को कहा गया है, दो दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार सौरभ यादव, लेखपाल अनिल कुमार यादव, मनोज कुमार, निखिल कुमार, सर्वेष कुमार, रक्षपाल, रामकिशोर, दुर्गेंश, विजयकांत शुक्ला, विशाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक फोन पर बनेंगे प्रवासियों के राशनकार्ड
तिर्वा। दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों के अगर राशनकार्ड नहीं बने हैं तो खाद्य व रसद विभाग उनके फोन पर कार्ड बनवा देगा। अब खाद्य विभाग ने नया आदेश जारी किया है कि अगर कोई प्रवासी राशन कार्ड से वंचित रह गया है तो वह फोन पर इसकी जानकारी दे सकता है। उसका राशन कार्ड बनाया जाएगा। जिला पूर्ति निरीक्षक केके गुप्ता ने बताया कि प्रवासियों को राशन की समस्या न हो, इसके लिए उनके कार्ड बनवाकर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर फोन पर जानकारी आती है तो तत्काल राशन कार्ड बनवाया जाएगा।
आज से प्रवासियों को नि:शुल्क राशन वितरण
तिर्वा। लॉकडाउन के दौरान गांव वापस आए प्रवासियों को राशन की कोई परेशानी न हो। इसके लिए सरकार प्रवासियों को निशुल्क राशन प्रतिमाह उपलब्ध करा रही है। प्रवासियों को 20 जून से इस माह का राशन वितरण होगा। सभी प्रवासियों को गेहूं, चावल और चना दिया जाएगा।