फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   78.93 percent vote in Saharoi

सहरोई में 78.93 फीसदी पड़े वोट

Sat, 01 Jul 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 01 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
78.93 percent vote in Saharoi
मतदान के लिए लाइन में लगे कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहरोई में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव में 78.93 फीसदी मतदान हुआ। छुटपुट झड़पों के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से निपटीं। शनिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार बघेल के निर्देशन में सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक 50 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। 1710 मतदाताओं में  1349 ने वोट डाले, जिसमें 698 पुरुष और 651 महिलाएं थी।

विज्ञापन


मालूम हो कि ग्राम पंचायत सहरोई के प्रधान अजय पाल की पिछले साल हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इस बार अजय पाल की पत्नी भूरी देवी और गांव के सुरेशचंद्र की पत्नी श्यामादेवी उपचुनाव में आमने-सामने थीं। चुनाव आयोग ने यह सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की थी। वोटिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी वीपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और पीठासीन अधिकारी से वोटिंग के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


वहीं कुछ लोग फर्जी वोटिंग करने का भी प्रयास कर रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी से की, जिस पर सीओ ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने सभी मतदाताओं को लाइन में लगवाकर उनके परिचय पत्र और आधारकार्ड देखे। उसी दौरान अराजकतत्व भाग खड़े हुए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने काफी दूर कर खदेड़ दिया। इस केंद्र पर शाम पांच बजे तक 78.93 फीसदी वोटिंग हुई थी। वोटिंग के बाद मतपेटी सील कर कड़ी सुरक्षा में जिला मुख्यालय भेज दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed