{"_id":"57b369474f1c1b4e446ec078","slug":"75-talented-students-met-czech","type":"story","status":"publish","title_hn":" 75 मेधावी छात्राओं को मिले चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 मेधावी छात्राओं को मिले चेक
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
चेक पाने के बाद मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ मौजूद छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम हाल में मंगलवार को 75 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन की चेक दी गईं। तीस हजार राशि की चेक पाकर मेधावियों ने कहा कि इन राशि से उसके सपने को नई उड़ान मिलेगी। जिलाधिकारी डा.अशोक चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन ने 75 मेधावी छात्राओं को मंच पर बुलाकर उनसे पूछा कि कन्या विद्या धन से मिले धन को वह किस मद में खर्च करना चाहती है।
इस पर सभी छात्राओं को दो मिनट का समय दिया गया। इस दो मिनट के दौरान अधिकतर छात्राओं ने अपने परिवार की दयनीय आर्थिक स्थित की चर्चा करते हुए कहा कि उनका सपना है कि वह डाक्टर व इंजीनियर बने पर आर्थिक दिक्कतों के चलते उनके परिवार के लोग निराश हैं। कन्या विद्या धन ने उनका हौसला बढ़ाया है। इस धनराशि से वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेंगी।
महेंद्र नीलम इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, ब्रजभूषण हजेला कालेज की कुछ छात्राएं तो अपने उद्गार के दौरान भावुक होकर मंच पर फफकने लगी। कहा कि उनके पिता नहीं हैं। उनकी पढ़ाई का बोझ उनकी मां पर है। किसी तरह से घरेलू मजदूरी करके उनकी मां उन्हें पढ़ा रही हैं। एक छात्रा ने कहा कि वह डाक्टर बनना चाहती है, पर परिवार की आर्थिक स्थित काफी तंग है। वह निराश नहीं है। इस धन से आगे की पढ़ाई के लिए किताबें खरीदेंगी।
विज्ञापन
छात्राओं के उद्गार के दौरान हाल का माहौल काफी भावुक रहा। मौजूद जनप्रतिनिधियों ने सभी छात्राओं के हौसले बढ़ाए। कार्यक्रम को अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, खंड विकास अधिकारी उमर्दा रामउदरेज यादव ने भी संबोधित किया। कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बेसिक शिक्षा मंत्री को इत्रदान भेंट किया। मेडिकल कालेज आडिटोरियम में कार्यक्रम के दौरान कक्षा छह की छात्रा तेजस पाल ने बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ पर भावुक भाषण दिया।
बेटियों की तुलना देवियों से करकर उनकी भ्रूण हत्या न किए जाने को लेकर मौजूद अपनी बड़ी बहनों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को प्रेरित किया। पांच मिनट के भाषण के दौरान लगातार तालियां बजती रही। बाद में छात्रा के भाषण से खुश होकर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने उसे 1100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।