फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   74 out of 80 seats were filled in ITI

Kannauj News: आईटीआई में 80 में से 74 सीटें भरीं

Sat, 30 Aug 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 30 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
74 out of 80 seats were filled in ITI
फोटो :10: आईटीआई में बनी टाटा की आधुनिक कार्यशाला। संवाद
विज्ञापन



सेंटर फॉर इनोवेशन के प्रति युवाओं में बढ़ा उत्साह


संवाद न्यूज एजेंसी

तालग्राम। राजकीय आईटीआई में बेहतर स्किल प्रोवाइड करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा परिषद और टाटा ग्रुप की ओर से इन्क्यूबेशन सेंटर के मार्फत प्रशिक्षण की व्यवस्था पिछले वर्ष से प्रारंभ है। राजकीय आईटीआई में इससे जुड़े ट्रेडों की 80 में से 74 सीटें फुल हो गई हैं। शेष सीटों के जल्द भरने की उम्मीद है।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद व टीटीएल (टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड) की ओर से राजकीय आईटीआई तालग्राम में आधुनिक कार्यशाला बनाई गई है। यहां पर बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफायर (मैकेनिकल), एडिटिव मैन्यूफैक्चरिंग टेक्निकल (3-डी प्रिटिंग), आर्टिकल यूजिंग एडवांस टूल जैसे कोर्स पिछले वर्ष से संचालित हैं।
विज्ञापन

इन ट्रेडों में कुल 80 सीटें है, जिसमें आर्टिकल यूजिंग एडवांस टूल ट्रेड की सीटें फुल हो गई हैं। अन्य दो ट्रेडों में मात्र छह सीटें रिक्त हैं। वह शनिवार यानी 30 अगस्त तक भरने की संभावना है। यहां नवाचार आधारित एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) रोबोटिक्स और सॉफ्टवेयर आधारित कोर्स भी संचालित होने की आगामी वर्ष में उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र पर त्वरित रोजगार की राह युवाओं के लिए आसान होगी, क्योंकि यह कोर्स मांग के अनुरूप हैं। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाल का कहना है कि टाटा टेक्नोलॉजी की तीन नई ट्रेड में दाखिले हुए हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को रोजगार के और बेहतर अवसर मिलेंगे। रिक्त सीटें भी भर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed