फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   735 at the head office in Sadar Block 89 nominations

सदर ब्लाक में 89 प्रधान पद पर 735 नामांकन

Wed, 18 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 18 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
735 at the head office in Sadar Block 89 nominations

पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की

विज्ञापन
प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। सदर ब्लॉक क्षेत्र के 89 प्रधान पदों के लिए दूसरे दिन 347 पर्चे भरे गए। अब कुल 735 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 1109 पदों पर कुल 1005 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

अंतिम दिन तक न्याय पंचायत सीहपुर की ग्राम पंचायत सीहपुर से 11  प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। पचोर से छह, सतौरा से 14, गदनापुर से पांच, गोवा से 11, सौंसरी से छह ने नामांकन दाखिल किए। लोहामढ़ से नौ, गांगेमऊ से 15, महमूदापुर से आठ, फगुहा से 10, बेहरिन से 11, रजईमऊ राजा से छह।

मुरैया बुजुर्ग से सात, गूरा से छह, नजरापुर से छह, टिडियापुर सेे तीन, वैसापुर पट्टी से 14, भिदासिन से 10, हैवतपुर कटरा से 10, सहिल्लापुर से 11, गंगधरापुर से आठ, महचंदापुर से आठ, देवधरापुर से चार, खजुआ से छह, ग्राम सभा आंटी से 15, जसौली से 10, बलारपुर से सात, मलिकापुर से छह, बंसरामऊ से 10।

अहमदपुर रौनी से 10, जलालपुर सरवन से पांच, मानपुर से तीन प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। उदैतापुर ग्राम सभा से 14, मोचीपुर से चार, बहादुरपुर उजैना से सात, मानीमऊ से 10, नेरा से छह, मढहरपुर से दो, गुखरू से 22, सहजापुर से छह, आकिलपुर से पांच, न्याय पंचायत युसूफपुर भगवान की ग्राम पंचायत कन्नौज कछोहा में छह।

दरियापुर चंदई में पांच, कपूरपुर कटरी से 13, मौसमपुर मौरारा से 11, दरियापुर पट्टी से नौ व कटरी गंगपुर से 12, पाइंदाबाद से 13, कटरी अमीनाबाद से दो, जलालापुर अमरा से तीन, महाबलीपुर से तीन, जलालपुर कटरी बांगर से 10, बरौली से 12, तहसीपुर से 11, सढियापुर बांगर से 11, डहलेपुर बांगर से छह।

मिश्रीपुर से चार, सरायमीरा आंशिक से नौ, नसरापुर से पांच, रितुकला से चार, सलेमपुर ताराबांगर से सात, चौरा चांदपुर से आठ, अकबरपुर सरायघाय से छह और चौधरियापुर बांगर से भी छह नामांकन पत्र दाखिल हुए। ग्रामसभा जलालपुर पंचमा से आठ, भवानीपुर प्रताप से 10, रामपुर मजरा गंगधरापुर से 11, भाऊखुर्द से आठ, सारोतोप से 11।

पनवारा से आठ, घमाइचमऊ से सात, महमूदपुर पैठ से नौ और सैदहा से पांच, तेरामल्लू से छह, तिखवा से नौ, खुर्रमपुर से चार, रामपुर मुडेरी काजिम हुसैन से छह, रामपुर मुडरी राजा से चार, दाईपुर से छह, तारमऊ गढ़ी से नौ, मित्रसेनपुर से सात, मियागंज से 10, सैयदपुर सकरी से नौ, दंदौराखुर्द से सात, महमूदपर बीजा से पांच।

देवकली बांगर से आठ, मेहंदीपुर से 11, सकरीखुर्द से नौ और गदनपुर नरहा से सात पर्चे दाखिल हुए। रिटर्निंग आफीसर राजेश बघेल ने बताया कि 18 व 19 नवंबर को पर्चों की जांच होगी। 20 को पर्चे वापस लिए जाएंगे। उसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 28 नवंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed