फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   अब ट्रैफिक अलर्ट एप पर मिलेगी जाम की जानकारी

अब ट्रैफिक अलर्ट एप पर मिलेगी जाम की जानकारी

Wed, 01 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अब ट्रैफिक अलर्ट एप पर मिलेगी जाम की जानकारी

विज्ञापन

कन्नौज। अब घर से निकलने से पहले आसानी से ट्रैफिक संबंधी जानकारी मोबाइल पर मिल सकेगी। शहर से लेकर प्रदेश के किसी भी शहर में ट्रैफिक अलर्ट व क्षतिग्रस्त सड़कों, अंधा मोड़, डायवर्जन की आसानी से जानकारी उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस के एप से मिल सकेगी। अधिक से अधिक लोग एप के मदद से जानकारी ले सकें। इसके लिए जिले की ट्रैफिक पुलिस जल्द जागरूकता अभियान चलाएगी।


प्रदेश के यातायात पुलिस निदेशालय द्वारा यूपी पुलिस ट्रैफिक एप लांच किया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने इनड्रायड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकता है। इस मोबाइल ऐप की मदद से प्रदेश के सभी जनपद और महानगरों व छोटे-बड़े शहर की सड़कों पर यातायात के दबाव या जाम संबंधी ट्रैफिक अलर्ट की जानकारी मोबाइल पर आसानी से मिल सकेगी। किस मार्ग पर कहां-कहां कितने मोड़ और सकरी पुलिस व अंधा मोड़ व मार्ग की मौजूदा हालत की जानकारी मिल सकेगी। ट्रैफिक एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि ऐप को डाउनलोड करने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि की जानकारी देकर खुद को रजिस्टर करना होगा। ऐप पर रजिस्टर होने के बाद जिले के लोग यातायात संबंधी जानकारी के साथ पुलिस को सुझाव और शिकायत कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता सजगता को देखने के बाद किसी भी पुलिस कर्मी की प्रशंसा कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐप पर यातायात पुलिस निदेशालय लखनऊ से निगरानी करने के साथ शिकायतों व सुझावों पर गौर किया जाएगा। ऐप के बारे में ट्रैफिक उप निरीक्षकों को लखनऊ स्थित यातायात निदेशालय में प्रशिक्षण दिया गया है। जिले भर की सड़कों और डेंजर प्वाइंट से लेकर अंधी मोड़ों की सूचनाओं को ऐप पर अपडेट किया गया है। ऐप की मदद से हादसों की रोकथाम के साथ-साथ सफर में मिलने वाली यात्रियों को असुविधाओं से निजात भी मिलेगी। अधिक से अधिक लोगों को एप के बारे में जागरूक करने के लिए जिले में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इमरजेंसी में मददगार साबित होगा ऐप
कन्नौज। यातायात संबंधी जानकारियों के अलावा एप इमरजेंसी के दौरान मददगार साबित होगा। ऐप की मदद से सौ नंबर, 1090, चाइल्ड लाइन, रेलवे हेल्पलाइन, 108 नंबर एंबुलेंस और फायर सर्विस को सीधे कॉल किया जा सकता है। साथ ही, सड़क सुरक्षा और यूपी पुलिस की अन्य योजनाओं व जागरूकता अभियानों के बारे में लोगों को जानकारी मिलेगी। इस ऐप के माध्यम से पुलिसकर्मी भी यातायात संबंधी समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अहम जानकारी व दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकेंगे।




ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे मित्र
कन्नौज। शहर के चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अकेले भारी ट्रैफिक को रेगुलेट करते नजर आते हैं। लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए निकल जाते हैं। एप के जरिए ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक मित्रों का साथ मिल सकेंगा। एप में विशेष विकल्प है। जिससे कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक पुलिस का ट्रैफिक मित्र बन सकता है। खाली समय किसी भी चौराह पर पहुंच कर जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस मित्र ट्रैफिक सिपाहियों की मदद कर सकता है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस अपने पुलिस मित्रों के लिए विशेष उपहार भी भेंट करेगा।



अब ट्रैफिक अलर्ट एप पर मिलेगी जाम की जानकारी
क्रासर
- यातायात पुलिस निदेशालय ने लांच किया मोबाइल एप्लीकेशन, मिलेगी सड़कों की भौगोलिक और मौजूदा हालत की जानकारी
अमित कुशवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed