फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   नहीं मिली रेलवे गाटर रखने की मंजूरी, रुका ब्रिज का कार्य

नहीं मिली रेलवे गाटर रखने की मंजूरी, रुका ब्रिज का कार्य

Mon, 07 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
नहीं मिली रेलवे गाटर रखने की मंजूरी, रुका ब्रिज का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। रेलवे क्रासिंग पर शहरवासियों को जाम से निजात दिलाए जाने की मुश्किलें अभी थमती नजर नहीं आ रही हैं। पुल का कार्य तमाम समस्याओं के चलते आगे खिंचता जा रहा है। सेतु निगम का कहना है कि रेलवे ने गार्डर तो रखने के लिए भेज दिए हैं, लेकिन लिखित रूप से मंजूरी नहीं दी है।
जनता की सहूलियत के लिए शुरू हुए ओवरब्रिज निर्माण में तय समय सीमा से कार्य के अधिक लंबा खिंच जाने से शहरवासियों को परेशानी हो रही है। जीटी रोड से तिर्वा, विकास भवन, कलक्ट्रेट सहित अन्य जगहों पर जाने वाले लोगों को 12 से एक व तीन से चार बजे के बीच में ज्यादा दिक्कत होती है। इस समय गाड़ियां निकलने से रेलवे फाटक बंद रहता है। ऐसे में दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग जाती है। अधिक दिक्कते तब बढ़ती है जब सर्विस रोड में काम की वजह से एक साइड का सर्विस रोड बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

यूपी सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर गेंदनलाल का कहना है कि ब्रिज का कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लिए जाने का प्रयास चल रहा है। दोनों साइडों में उतार व चढ़ाव का कार्य अंतिम चरण में है। रेलवे साइड में केवल कार्य अधूरा है। रेलवे ने गार्डर भेज दिए हैं। रखने के लिए मंजूरी मांगी गई है। शासन ने अक्तूबर में काम खत्म करने के निर्देश दिए हैं। अक्तूबर में इस पुल पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सेतु निगम का दावा, अक्तूबर से पुल पर फर्राटा भरने लगेंगे वाहन
- ब्लाक साइड में सीवर लाइन डालने से एक लाइन पर सर्विस रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed