{"_id":"5988a39d4f1c1bf2488b471e","slug":"71502127005-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाखोरों पर अब प्याज की लगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाखोरों पर अब प्याज की लगी नजर
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। टमाटर के बाद अब जमाखोरों की नजर प्याज पर लग गई है। प्याज को डंप किए जाने से 48 घंटे में प्याज के दाम 35 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। तीन अगस्त को प्याज 10 रुपये किलो बिक रहा था। ग्राहक इस बात से परेशान हैं कि चार दिन में ऐसा क्या हुआ कि प्याज 35 रुपये पहुंच गया। फिलहाल प्याज की मंडी में सन्नाटा है।
23 जून की रात से टमाटर 25 रुपये किलों से चढ़कर 100 रुपये पहुंच गया था। 24 जून की सुबह मंडी सब्जी खरीदने पहुंचने वाले लोगों ने जब टमाटर के दाम 100 रुपये सुने तो वह परेशान हो गए। एक ही रात में टमाटर कहां गायब हो गया। कैसे टमाटर चार गुना महंगा हो गया। किसी को नहीं पता है। किसी तरह लोगों ने टमाटर से किनारा कर लिया था। लोगों को भरोसा है था कि टमाटर के दाम कुछ दिन में गिर जाएंगे। लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी टमाटर 100 रुपये से नीचे नहीं उतर रहा है। वहीं अब टमाटर की राह पर प्याज भी निकल पड़ा है। पिछले दो दिन से प्याज बाजार में 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा है। तीन अगस्त की शाम तक प्याज बाजार में 10 रुपये किलो बिक रहा था। अचानक प्याज के दाम तीन गुने कैसे बढ़ गए, किसी को नहीं पता है।
सब्जी आढ़ती विनोद कश्यप, गोविंद कनौजिया कहते हैं कि रोजाना सुबह मंडी में माल की आवक पर दाम निर्भर करते हैं। माल की आवक अधिक हुई और डिमांड कम हुई तो दाम गिर जाते हैं। टमाटर की आवक कम है, मांग अधिक है। जिसके चलते दाम बढे़ हुए हैं। पिछले तीन दिन से बाहर से प्याज नहीं आ पा रहा है। जिससे प्याज भी महंगा हुआ है।
विज्ञापन
35 रुपये किलो पहुंचा प्याज, 100 रुपये से नीचे नहीं उतर रहा टमाटर