{"_id":"5cab9087bdec22144002f438","slug":"61554747527-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। अलग-अलग हादसों में बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। इन्हें सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। यहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए थे।
तेरारब्बू गांव के गोविंद (23) पुत्र अशोक अपने भाई कृष्ण मुरारी (25) के साथ बाइक से छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया निवासी मामा विनोद बिहारी तिवारी के घर जा रहे थे। जीटी रोड हाईवे पर अकबरपुर गांव के पास सामने सांड़ आ गया। उससे बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक डीसीएम से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर कृष्ण मुरारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, देर रात एक अन्य सड़क दुर्घटना में कपूरपुर गांव निवासी अतीक (24) खान पुत्र अलीहसन और मोहल्ला जेरकिला निवासी तफसीर (21) पुत्र वसीर घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले गए।