फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   60% of maize procurement target achieved.

Kannauj News: मक्का खरीद का 60 फीसदी लक्ष्य पूरा

Fri, 17 Jul 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
60% of maize procurement target achieved.
कन्नौज। जिले में मक्का खरीद अभियान धीमी गति से चल रहा है। शासन ने 30 हजार मीट्रिक टन मक्का खरीद का लक्ष्य दिया था, जिसके सापेक्ष अब तक सिर्फ 1800 मीट्रिक टन की ही खरीद हो पाई है। इस तरह 60 फीसदी लक्ष्य हासिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ कम होने की मुख्य वजह बारिश है। खरीद मानक के अनुसार नमी 14 प्रतिशत से अधिक होने पर मक्का नहीं ली जा रही। इसके चलते कई किसान अपनी उपज वापस ले जा रहे हैं। क्वालिटी और नमी की समस्या खरीद में सबसे बड़ी रोड़ा बनी हुई है। किसानों को एमएसपी का लाभ मिल रहा है। इस बार मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, जो खुले बाजार की अपेक्षा करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। बाजार में मक्का 1800 से 2000 रुपये क्विंटल में बिक रही है। इसके बाद भी नमी और ढुलाई की वजह से किसान सरकारी केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि जिले में 10 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर नमी मापक यंत्र और तिरपाल की व्यवस्था है। भुगतान 48 घंटे में डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अगले 12 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed