फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   60 mm rain in 24 hours, temperature dropped

Kannauj News: 24 घंटे में 60 मिलीमीटर बारिश, तापमान गिरा

Wed, 03 Sep 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
60 mm rain in 24 hours, temperature dropped
कन्नौज। तीन दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। 24 घंटे में 60 मिलीमीटर बारिश मंगलवार को दर्ज की गई। इससे जहां लोगों को जलभराव के चलते आवागमन में परेशानी हुईं। वहीं झमाझम बारिश से धान के खेती करने वाले किसानों में खुशी दिखी। हालांकि, सब्जियों की फसल को नुकसान हो रहा है। बारिश के चलते तापमान में तीन डिग्री गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस रहा गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन




बारिश से जलभराव से दुश्वारियां बढ़ गईं। कई नालियां ओवर फ्लो हो गईं। सड़क पर गंदा पानी बहने लगा। किसानों ने मुताबिक बारिश ने सिंचाई की जरूरत पूरी कर दी। यदि समय-समय पर ऐसे ही बारिश होती रही तो पैदावार अच्छी होगी। शाम का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों की अपेक्षा तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

मुख्यालय के तिर्वा क्रॉसिंग, गोल कुआं चौराहा के समीप, कृष्णानगर, रेलवे रोड, चौधरी सराय, मकरंदनगर, लाला मिश्र, सिपाही ठाकुर, शेखाना सहित कई मोहल्लों में पानी भर गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो :32: धान फसल में भरा पानी। संवाद
बारिश से धान को फायदा, सब्जियों को नुकसान
तालग्राम। झमाझम बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बारिश धान फसल के लिहाज से फायदेमंद है, हालांकि टमाटर, बैंगन, खीरा, करेला, कदुआ, तोरोई, लौकी, मिर्च व धनिया आदि को नुकसान हुआ है और फूल भी झड़ गया है। अमोलर, नैपालपुर, किशनपुर, अतरौली, मायापुरवा समेत कई गांवों में यही हाल है। कृषि तकनीकी सहायक प्रबंधक शिवपाल सिंह ने बताया कि सब्जी फसलों में किसान जलभराव न होने दें। और धान की फसल में जिंक और यूरिया का छिड़काव करें। संवाद


फोटो :33 जलभराव के बीच निकल रहें छात्र। संवाद

प्राथमिक विद्यालय गेट पर जलभराव के बीच पहुंच रहे बच्चे
उमर्दा। विकास खंड के बढ़नपुर वीरहार के फतेहपुर प्राथमिक विद्यालय में बारिश के चलते जलभराव है। मंगलवार सुबह जलभराव के बीच छात्र विद्यालय जाने के लिए मजबूर हुए। प्रधानाध्यापक पंकज मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में 58 बच्चे पंजीकृत हैं। नाली की सफाई न होने पर विद्यालय गेट पर जलभराव हो गया है। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले कई बार नाली सफाई के लिए प्रधान व सचिव को सूचना दी। इसके बावजूद नाली की सफाई नहीं हुई। संवाद


फोटो :34 कोतवाली में जलभराव के बीच निकलता सिपाही। संवाद


कोतवाली बना टापू

तिर्वा। कोतवाली पिछले कई दशकों से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। खासतौर पर कस्बे के अन्नपूर्णा नगर, दुर्गा नगर, शास्त्री नगर और तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर कोतवाली के सामने स्थिति बदतर है। पानी की समुचित निकासी न होने से सड़कें व मोहल्ले जलमग्न हैं। इस कारण अक्सर हादसे हो रहे हैं। कोतवाली में जलभराव के कारण फरियादी समेत पुलिस प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed