फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   59 principals warned to stop salary

Kannauj News: 59 प्रधानाचार्यों को वेतन रोकने की चेतावनी

Tue, 11 Apr 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 11 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
59 principals warned to stop salary
कन्नौज। यू-डायस में लापरवाही बरतने पर 59 सहायता प्राप्त माध्यमिक व राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोका जा सकता है। उनको चेतावनी जारी कर दी गई है। जिले के 125 विद्यालय ऐसे हैं, जिसमें यूू-डायस का काम शुरू तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डीआईओएस/उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र बाबू ने बताया कि जिले में 354 माध्यमिक स्कूल हैं। छह अप्रैल तक सभी विद्यालयों को शत-प्रतिशत यू-डायस की फीडिंग पूरी करनी थी पर अब तक काम अधूरा पड़ा है। जो भी वित्तविहीन स्कूल फीडिंग के कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज सचिव को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 50-70 फीसदी कार्य विद्यालयों की ओर से पूरा नहीं किया गया है। ऑनलाइन फीडिंग शून्य प्रदर्शित हो रही है। इसको लेकर गूगल मीट व समीक्षा बैठक में भी निर्देश दिए गए थे। यू-डायस में विद्यालय के भवन, शिक्षक व अन्य कर्मचारी व छात्र-छात्राओं के 52 कॉलम में जानकारी पूरी करनी है। 125 स्कूल ऐसे मिले हैं, जिन्होंने अब तक यू-डायस का कार्य शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed