फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   520 nominations were sold on the first day

पहले दिन बिके 520 नामांकन

Mon, 16 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 16 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
520 nominations were sold on the first day

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के

विज्ञापन
लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन ही ब्लाक मुख्यालय पर पर्चों की खरीदारी को लेकर संभावित प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन प्रधान पद के लिए 520 और सदस्य पद के लिए 69 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।

सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर सुबह से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। विकास खंड क्षेत्र में प्रधान पद के लिए 96 सीटों पर और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1184 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि निर्धारित समय तक बिक्री के पहले दिन प्रधान पद के लिए 520 और सदस्य पद के लिए 69 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी।

बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रधान पद के नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए दो काउंटर और सदस्य पद के लिए एक अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई थी। नामांकन प्रक्रिया 19 व 20 नवंबर को होगी। बताया कि नामांकन के समय नाम निर्देशन पत्र के साथ सभी प्रत्याशियों को प्रस्तावक और प्रत्याशी की मतदाता सूची की प्रमाणित छाया प्रति।

जमानत धनराशि के ट्रेजरी चालान की छाया प्रति, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का अदेय प्रमाणपत्र, आरक्षण की स्थिति में जाति प्रमाणपत्र तथा अन्य जाति में विवाह होने की स्थिति में महिला प्रत्याशी के मायके का जाति प्रमाणपत्र, आयोग द्वारा वांछित शपथ पत्र प्रारूप ब एवं सदस्य की स्थिति में शपथ पत्र के स्थान पर घोषणा पत्र।

अनुलग्नक एक पर शपथ पत्र देना होगा। इसके अलावा प्रत्याशी का बैंक खाता जरूरी है, जिसमें निर्वाचन में खर्च करने का विवरण रखना होगा। प्रधान पद हेतु अधिकतम 75 हजार रुपये की व्यय सीमा निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed