{"_id":"69a0932bb00c7f70e6015263","slug":"50-kg-of-waste-seized-75-kg-destroyed-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145318-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 50 किलो कचरी सीज, 75 किलो नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 50 किलो कचरी सीज, 75 किलो नष्ट कराई
विज्ञापन
कन्नौज। मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों के निर्माण, वितरण व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा कई प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को छापा मारा। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
शहर के सरायमीरा, रोडवेज बस स्टेशन के समीप स्थित पटेल किराना स्टोर से रंगीन कचरी का नमूना लिया। महादेवी घाट पर हरदोई जिले की ओर से आने वाले मिलावटी पनीर की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। कस्बे जसोदा में श्री बालाजी मिष्ठान भंडार से खोया का नमूना, प्रमोद कुमार के प्रतिष्ठान से रंगीन बर्फी का नमूना लिया गया। अभियान के दौरान 50 किलो रंगीन कचरी सीज कर दूषित व खराब 75 किलो रंगीन कचरी खाद्य कारोबारकर्ता की सहमति से नष्ट कराई गई। इसी दौरान ई-रिक्शा से बिना बिल वाउचर के बिक्री के लिए ले जाई जा रही 16 बोरी कचरी व नमकीन तथा तीन गत्ते बेकरी उत्पाद जब्त किए गए। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार राठौर, विमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।