फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   5 saal me nahi ban pai visist mandi

अर्द्ध निर्मित विशिष्ट मंडी किसानों के लिए बनी सफेद हाथी

Sat, 08 Aug 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
5 saal me nahi ban pai visist mandi
पांच साल में नहीं बन पाई विशिष्ट मंडी
विज्ञापन

वर्ष 2015 में शुरू कराया गया था निर्माण कार्य, बजट की कमी में अटका
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। ठठिया क्षेत्र में पांच साल पहले शुरू कराया गया विशिष्ट मंडी का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इस मंडी को एक साल में बनाने का लक्ष्य था लेकिन पहले सपा सरकार लटकाए रही अब भाजपा सरकार में किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर रही है।
सपा सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण पूर्ण होने के समय ठठिया थाना क्षेत्र में विशिष्ट मंडी निर्माण को मंजूरी दी थी। 80 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित मंडी का निर्माण कार्य जुलाई 2015 में शुरू करा दिया गया था। एक वर्ष में निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य था लेकिन समय पर निर्माण पूरा नहीं हो सका। वर्ष 2017 में प्रदेश में सरकार बदल गई। इसके बाद निर्माण कार्य और धीमा हो गया। चार साल बाद बाउंड्रीवाल तक नहीं बन पाई है। आधा अधूरा ढांचा खड़ा है। मंडी का निर्माण शुरू होने से आसपास के किसानों को गांवों के पास ही कृषि उपज आसानी से बिकने और अच्छे दाम मिलने की उम्मीद बंधी थी लेकिन अभी तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। मंडी सचिव दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि बजट न मिलने से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जल्द ही मंडी जिस हालत में है, उसी हालात में चालू करा दी जाएगी। बजट मिलने पर निर्माण कार्य होता रहेगा।
विज्ञापन

बयान-
विशिष्ट मंडी निर्माण बंद होने की जानकारी नहीं है। लखनऊ जाकर निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी जानकारी करूंगा। मुख्यमंत्री को किसानों की समस्या से अवगत कराकर बजट दिलाया जाएगा। जिससे जल्द निर्माण पूरा हो सके। कैलाश राजपूत, तिर्वा से भाजपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान-
सपा सरकार में किसानों के हित में शुरू कराए गए सभी काम अधूरे पड़े हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए मंडी निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में सवाल उठाए, पर भाजपा सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अनिल दोहरे, सदर से सपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed