{"_id":"597f78df4f1c1b970d8b4665","slug":"48-patients-allergic-in-chachiyapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचियापुर में 48 मरीजों को एलर्जी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचियापुर में 48 मरीजों को एलर्जी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
doctors day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के चचियापुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लगभग 48 रोगियों का परीक्षण कर दवाएं बांटी। डाक्टर ने छुआछूत व संक्रामक रोग से बचने के उपाय भी बताए। डाक्टरों के अनुसार, इन्हें एलर्जी हो गई है।
विज्ञापन
चचियापुर गांव में स्किन एलजी, खुजली, लालदाने, उल्टी-दस्त से लोग परेशान हैं। बीमारी से ग्राम प्रधान से लेकर कोटेदार तक पीड़ित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंच रही है। इधर, गांव में बीमारी फैलने की जानकारी मिलने पर सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने स्वास्थ्य केंद्र इकाइयों को बीमारियों के प्रति सचेत रहने के कहा। उन्होंने कहा कि ओपीडी के समय मरीजों पर नजर रखें। एक ही गांव के कई मरीज मिलें तो गंभीरता दिखाएं। तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें।
विज्ञापन
सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोलर के डा. तरुण गुप्ता, वार्ड ब्वाय हरिकांत, सीएचसी तालग्राम के फार्मासिस्ट प्रभाकांत की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें 48 रोगी एलर्जी के निकले। सभी को दवाएं दी गईं। इसके साथ डा. तरुण गुप्ता ने ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि नहाने के समय कोई साबुन का प्रयोग न करें। संभव हो तो गुनगुने पानी में नीम के पत्ते डालकर स्नान करें। कपड़ों को एक दूसरे से दूर रखें और धूप में खूब सुखाएं। कपड़े भी संभव हो तो गुनगुने पानी से धोएं। रोग के लक्षण दिखाई देने पर बीमार से दूर रहें। खान-पान में मसालेदार, चिकनी चीजों के अलावा खटाई आदि का प्रयोग न करें।
विज्ञापन