फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   420 left the TET

420 ने छोड़ी टीईटी

Tue, 02 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 02 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
420 left the TET

नगर के तीन कालेजों में टीईटी कराई गई। दो पालियों

विज्ञापन
में हुई परीक्षा में सख्ती के चलते 420 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक, सचल दल के अलावा एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी बराबर निगरानी करते रहे।

नगर के नेहरू महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 450 टीईटी परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। प्रथम पाली में आयोजित हुई परीक्षा में 26 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। टीईटी का सबसे बड़ा केंद्र नगर का हीरालाल वीएन इंटर कालेज बनाया गया था। यहां दोनों पालियों में 12-12 सौ परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी।

केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रथम पाली में 128 और द्वितीय पाली में 194 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इसी तरह जेडी जनता इंटर कालेज केंद्र पर दोनों पालियों में 600-600 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए 20 कक्षों में व्यवस्था कराई गई थी।

केंद्र व्यवस्थापक प्रिंसिपल यशपाल सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 34 और द्वितीय पाली में 38 अभ्यर्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ वीपी सिंह सोलंकी बराबर तीनों केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।

पर्यवेक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पुखरायां के प्राचार्य अरविंद द्विवेदी, छिबरामऊ डायट के प्राचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया के साथ केंद्रों के भ्रमण पर रहे। डायट के उप प्राचार्य अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दल ने परीक्षा केंद्रों में हर कक्ष में जाकर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed