फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   तालग्राम व मतौली उपकेंद्र ठप, 16 घंटे से अंधेरा

तालग्राम व मतौली उपकेंद्र ठप, 16 घंटे से अंधेरा

Wed, 05 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम व मतौली उपकेंद्र ठप, 16 घंटे से अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। तालग्राम व मतौली बिजली उपकेंद्र में बारिश के कारण फाल्ट हो गए। 16 से 24 घंटे तक गुल रही बिजली के कारण ग्रामीण परेशान हैं।

तालग्राम उपकेंद्र से आने वाले ताहपुर फीडर की लाइन में सलेमपुर व पुखरावां के समीप इंसुलेटर खराब होने से माधव नगर गदोरा गांव, तरेपुरवा, फिरोजपुर, सिघनापुर, चचियापुर, नेपालपुर, वैसापुर, चौतराहार, ताहपुर आदि गांव में 24 घंटे से बिजली नहीं है। ग्रामीण कुलदीप, प्रदीप, महेंद्र, बबलू, श्यामू आदि ने बताया कि उपकेंद्र के जेई से बिजली न आने की समस्या से अवगत करा चुके है। लेकिन अभी तक बिजली नहीं आ सकी है।

उधर, ग्रामीण ओमशंकर, सेवाराम, दाताराम, राजेंद्र, जीतू, रामचंद्र आदि का कहना है कि मतौली व अमोलर क्षेत्र में मतौली फीडर से आने वाली लाइन में सोमवार रात नौ बजे फाल्ट हो गया। इससे बिरियाहार, ढिबारा, दलापुरवा, दरियापुरवा, कैथनपुरवा, बघेलेपुरवा, सैजनपुरवा, भूड़पुरवा, सकरैनी, गोवा, जलालपुर, खदरी, मोतीपुरवा, विधिपुरवा समेत तमाम गांव की बिजली न आने से जलापूर्ति ठप है।
विज्ञापन


जेई राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि बरसात के कारण कुछ लाइनों में फाल्ट आया है। उसे ठीक करा दिया है। फाल्ट खोजने के लिए लाइनमैन पेट्रोलिंग कर रहे हैं। देर शाम तक खराबी मिलने पर दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मतौली में भी फाल्ट के कारण 16 घंटों से नहीं मिली बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed