फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   उत्सर्ग के इंजन से टकराई बाइक, परखच्चे उड़े

उत्सर्ग के इंजन से टकराई बाइक, परखच्चे उड़े

Wed, 05 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
उत्सर्ग के इंजन से टकराई बाइक, परखच्चे उड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरसहायगंज (कन्नौज)। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन के आ जाने से घबराए युवकों ने अपनी बाइक को ट्रैक पर छोड़ दिया। इंजन की चपेट में आने से बाइक के परखचे उड़ गए। घटना के बाद भाग रहे तीन युवकों में एक को आरपीएफ के जवानों ने पकड़ लिया है। मामले में ट्रेन के चालक ने फर्रुखाबाद आरपीएफ के थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। इस दौरान करीब 25 मिनट तक नान स्टाप ट्रेन स्टेशन के निकट खड़ी रही।

ग्राम मिरगावां निवासी अलीशेर का पुत्र निजामुद्दीन मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ पूर्वी रेलवे क्रासिंग और रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक को पार कर रहा था, तभी छपरा से फर्रुखाबाद जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर थ्रू आउट जाने के लिए आ गई। ट्रेन को सामने आता देख युवक बाइक को रेलवे ट्रैक पर छोड़ कर दूर खड़े हो गए।
विज्ञापन


ट्रेन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसके परखचे उड़ गए और तेज झटके के साथ ट्रेन रुक गई। ट्रेन के रुकते ही बाइक सवार युवक भागने लगे। ट्रेन में चल रहे आरपीएफ के जवानों ने मिरगांवा निवासी निजामुद्दीन को पकड़ लिया जबकि दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने बाइक के टुकड़ों को एकत्र कर ट्रेन में लादा और इस मामले की सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दी और करीब 25 मिनट ट्रेन रुकने के बाद फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी परवीन कौशल और आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

- पूर्वी रेलवे क्रासिंग और रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed