फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   400 liter recovered poisonous chemical

400 लीटर जहरीला केमिकल पकड़ा

Sun, 18 Jan 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 18 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
400 liter recovered poisonous chemical
शराब में मिलाने वाले 400 लीटर जहरीले केमिकल व एक चौपहिया वाहन सहित दो लोगों को कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। मौके से एक युवक भाग निकला। इस सफलता पर एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव, कोतवाली प्रभारी आदित्य प्रकाश यादव, एसएसआई हरपाल सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार सुबह सात बजे कस्बा सरायप्रयाग में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। तलाशी लेने पर उसमें बीस प्लास्टिक की बड़ी शीशियों में केमिकल मिला।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने उसमें बैठे सुनील सिंह चौहान, किशनवीर चौहान निवासी मेमरान टैगोर कालोनी रेलवे रोड फर्रुखाबाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके से ध्रुव उर्फ कल्लू निवासी गांव गलारपुर अलीगंज जनपद एटा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए लोगों को केमिकल के साथ कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इस केमिकल को मैनपुरी से लाकर उसे शराब में मिलाकर बेंचने का काम करते हैं। पकड़े गए माल की कीमत पचास हजार रुपये के करीब बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक एके जैन ने टीम को पांच हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed