{"_id":"992bf7f479c3b0446bd6765bdc38094b","slug":"388-nominations-for-the-post-of-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के 388 नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के 388 नामांकन दाखिल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
पहले चरण के लिए सदर ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन
शुरू हो गई। सोमवार को प्रधान के 89 पदों के लिए कुल 388 प्रत्याशियों ने
अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं वीडीसी के लिए 216 नामांकन ही भरे
गए। रिटर्निंग आफीसर की देखरेख में सहायक रिटर्निंग आफीसरों ने पर्चे दाखिल
किए।
सदर ब्लॉक क्षेत्र में 11 न्याय पंचायतें हैं। प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 11 काउंटर ही लगाए गए थे। इन पर ग्राम पंचायत सदस्य के 1109 व प्रधान के 89 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन के पहले दिन ग्राम पंचायत उदैतापुर से गंगा देवी, राधा, सीमा, सोनी द्विवेदी, पूनम प्रथम, स्नेहलता, रत्नेश कुमारी, पूनम द्वितीय, कुसुम कुमारी और पूनम तृतीय ने नामांकन दाखिल किया।
यह सीट महिला के लिए आरक्षित है। सांसद डिंपल यादव के गोद लिए गांव सैयदपुर सकरी से निवर्तमान प्रधान इखलाख ने भी पर्चा भरा। मंगलवार को भी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। अगले दो दिनों तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं दूसरी ओर वीडीसी के कई पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए हैं।
हालांकि, मंगलवार को नामांकन का दूसरा व अंतिम दिन है, पर कई ग्राम पंचायत सदस्य के वार्डों में पद रिक्त रहने की प्रबल संभावना है। रिटर्निंग आफीसर राजेश बघेल ने बताया कि 17 नवंबर को सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य का कहना है कि प्रत्याशी के साथ एक ही प्रस्तावक नामांकन के लिए ब्लॉक परिसर के अंदर जाएगा।
अन्य लोगों के अंदर घुसने पर मनाही है। मिश्रीपुर में कोई नामांकन करने नहीं पहुंचा। वहीं दरियापुर चंदई में दो बार प्रधान रह चुके शिवराम पहलवान और बहादुरपुर उज्जैना में लगातार 28 सालों तक प्रधान रह चुके लल्लू सिंह भदौरिया फिर चुनाव मैदान में उतरे हैं।