{"_id":"641f3b2d7787df373806fc94","slug":"38-thousand-rupees-were-blown-from-the-account-of-the-youth-kannauj-news-c-12-1-144062-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक के खाते से 38 हजार रुपये उ़ड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक के खाते से 38 हजार रुपये उ़ड़ाए
Sat, 25 Mar 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। युवक के खाते से साइबर अपराधियों ने 38 हजार रुपये पार कर दिए। युवक ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
बकेवर थाना क्षेत्र के हिरईखेड़ा गांव निवासी मनीष कुमार जालंधर पंजाब में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 2022 मोबाइल पर एक लिंक मिला। उसे खोलने पर एक बैंक सर्विस का एप डाउनलोड हुआ। एप चालू करने के लिए खाते संबंधी जानकारी डाली। करीब पांच से छह घंटे बाद मोबाइल पर ओटीपी आई। उसके बाद दो बार में करीब 38 हजार रुपये खाते से पार हो गए। उसने बैंक कस्टमर केयर में संपर्क किया। कोई जवाब न मिलने पर आरबीआई कस्टमर केयर में शिकायत की।
इसके बाद 25 सितंबर 2022 को खाते में 24 हजार 372 रुपये वापस हो सके। बाकी रुपयों के लिए बैंक ने पांच दिसंबर 2022 को बताया कि साइबर अपराधी का खाता बंद कर दिया गया है। साइबर फ्राड की डिटेल भी कानूनी कार्रवाई के लिए भेजी गई। मामले में मनीष ने ऑनलाइन एफआईआर के लिए शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद बकेवर पुलिस ने शुक्रवार को आईटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी का आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है।