फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   318 teachers absent from evaluation

मूल्यांकन से गैरहाजिर 318 टीचरों को चेतावनी

Sat, 29 Apr 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 29 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
318 teachers absent from evaluation
केकेसीएन इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य का जायजा लेते डीएम जगदीश प्रसाद व अन्य - फोटो : Amar ujala

यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहले दिन जिला मुख्यालय पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बनाए गए दो केंद्रों पर 4094 कापियों का मूल्यांकन हुआ। बोर्ड से नियुक्त प्रधान व सहायक परीक्षक बड़ी संख्या में गैरहाजिर रहे।

विज्ञापन


केकेसीएन इंटर कॉलेज में बोर्ड से नियुक्त किए गए हाईस्कूल की कापियों के मूल्यांकन के लिए 41 में 28 प्रधान परीक्षक पहुंचे। 13 गैर हाजिर रहे। जबकि सहायक परीक्षक में 419 में 114 ने मूल्यांकन कार्य किया। 305 सहायक गायब रहे। पहले दिन 2700 कापियां जांची जा सकीं। केके इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कापियों के मूल्यांकन कार्य में 27 प्रधान परीक्षकों में 20 ने कापियां जांची। सात गैर हाजिर रहे। 241 प्रधान परीक्षकों में 50 ने कापियां जांची। 191 गैरहाजिर रहे है।
विज्ञापन


केकेसीएन के उप नियंत्रक रामगोपाल वर्मा ने बताया कि बोर्ड से नियुक्त टीचरों का शनिवार को और इंतजार किया जाएगा। इसके बाद कापियों का मूल्यांकन जल्द खत्म कराने के लिए दूसरे वित्त विहीन टीचरों को योग्यता के अनुसार नियुक्त किया जाएगा। केके इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक वीके श्रीवास्तव ने कहा कि बोर्ड से नियुक्त होने वाले टीचरों के गैरहाजिर रहने का एक और भी कारण है, इस बार उनके विषय गलत अंकित होकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed