फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मौसम में बदलाव से बढ़ रहे वायरल फीवर के मरीज

मौसम में बदलाव से बढ़ रहे वायरल फीवर के मरीज

Sat, 05 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से बढ़ रहे वायरल फीवर के मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा(कन्नौज)। मौसम में हो रहे बदलाव से मेडिकल कालेज में बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में शनिवार को मरीजों की लाइनें लगी रहीं। डा. मृदुल भूषण की टीम ने मरीजों का उपचार किया। इस दौरान तीन मरीजों में प्रारंभिक जांच पर डेंगू के लक्षण को देख चिकित्सक ने इनकी स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी है। यहां एलाइजा मशीन से स्लाइड की जांच-पड़ताल की जाएगी। इसके बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी।

मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। दिन के समय कभी धूप, उमस व कभी बारिश होने से वायरल फैल रहा है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। अभी तक डेंगू से प्रभावित कोई भी मरीज मेडिकल कालेज में नहीं आया है।
विज्ञापन


यद्यपि इसके लिए एक अलग से आइसोलेशन वार्ड गठित कर दिया गया है। इसमें दस बेड डाल दिए गए हैं। डेंगू की पुष्टि हो जाने के बाद ही इस वार्ड में मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मौसम में बदलाव से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed