फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   3 paas ko banaya pethaseen adhikari

कक्षा तीन पास को बना दिया पीठासीन अधिकारी

Wed, 07 Apr 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
3 paas ko banaya pethaseen adhikari
छिबरामऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगाई गई ड्यूटी पर सवाल उठने लगे हैं। कक्षा तीन पास महिला, शिक्षक पति और दिव्यांग पत्नी को पीठासीन अधिकारी बना दिया गया है। वहीं सेवानिवृत्त हो चुके कई कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की सेविका बिजमा देवी (60) कक्षा तीन पास हैं। इन्हें पीठासीन अधिकारी बना दिया गया। यह अगस्त 2022 में सेवानिवृत्त होंगी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रानपुर पल्यौरा में तैनात शिक्षिका प्रियंका मिश्रा दिव्यांग हैं। इनके पति भी शिक्षक हैं। पीठासीन के पद पर इनकी ड्यूटी लगाई गई है। दंपती में से एक को ड्यूटी से मुक्त रखना चाहिए। वहीं रमेश चंद्र तिवारी, सुनीता तिवारी शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। इसके बाद भी इन्हें चुनाव की जिम्मेदारी सौंप दी गई। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर ऐसी ड्यूटी कटवाने की मांग की। अनूप मिश्रा ने कहा कि प्रसूतिकालीन अवकाश पर चल रहीं महिलाओं की भी ड्यूटी लगा दी गई है। यह गलत है। शिक्षक राजेश कुमार पाठक, शशिकांत शुक्ला, प्रभात कुमार दुबे, राम मिश्रा, श्यामवीर सिंह, ओमकार यादव और मुनीष गुप्ता ने भी चुनाव ड्यूटी में पारदर्शिता बरते जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed