{"_id":"67d0813db9051a5188082004","slug":"280-students-appeared-in-sanskrit-education-council-examination-kannauj-news-c-214-1-knj1006-126882-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में 280 छात्र शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में 280 छात्र शामिल
Wed, 12 Mar 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। श्री राधा देवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद परीक्षा 2025 का समापन मंगलवार को रसायन विज्ञान परीक्षा के साथ हुआ। यह परीक्षा 26 फरवरी से प्रारंभ होकर 16 पारियों में संपन्न हुई। परीक्षा में 280 परीक्षार्थी शामिल हुए।
इस परीक्षा केंद्र पर मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, गुरसहायगंज के सहायक अध्यापक करतार सिंह यादव को केंद्र व्यवस्थापक तथा सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक धीरज द्विवेदी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बलराम त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सरकार की मंशा के अनुरूप नकलविहीन संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर कुल 280 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें उत्तर मध्यमा द्वितीय के 62, उत्तर मध्यमा प्रथम के 83 तथा पूर्व मध्य द्वितीय के 135 परीक्षार्थी विभिन्न विद्यालयों से सम्मिलित हुए। परीक्षा के दौरान जिला स्तरीय सचल दल और आंतरिक दल द्वारा सघन चेकिंग की गई। परीक्षा संचालन में केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, सचिव कुमार तिवारी, अनूप कुमार यादव, रविकांत, विनीत कुमार, सोनू कुशवाहा, श्वेता यादव, दीक्षा आदि मौजूद रहे।